लाइव न्यूज़ :

मुफ्त खाद्यान्न योजना वृहद् जनकल्याण सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप: मोदी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत प्रति माह 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति योजना को चार महीने के लिये मार्च 2022 तक बढ़ाने के फैसले को वृहद जनकल्याण सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता करार दिया।

उन्होंने फैसले से संबंधित केंद्र सरकार की विज्ञप्ति साझा करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज का मंत्रिमंडल का फैसला 80 करोड़ भारतीयों को फायदा पहुंचाएगा और यह वृहद जन कल्याण सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।’’

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत प्रति माह 5 किलो मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति योजना को चार महीने के लिये मार्च 2022 तक बढ़ाने का फैसला किया। सरकार के इस निर्णय से सरकारी खजाने पर 53,344 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आयेगा।

कोविड-19 महामारी के प्रभाव से उबर रहे गरीबों की मदद के इरादे से यह निर्णय किया गया है।

इस फैसले से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आने वाले 80 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को लाभ होगा। यह फैसला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया।

पीएमजीकेएवाई योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण करने की घोषणा पिछले साल मार्च में कोविड महामारी के दौरान गरीबों को राहत प्रदान करने के लिए की गई थी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत 2-3 रुपये प्रति किलो की सब्सिडी प्राप्त दर पर प्रदान किए जाने वाले सामान्य कोटे के ऊपर पीएमजीकेएवाई योजना के तहत यह मुफ्त खाद्यान्न वितरण होगा।

पीएमजीकेएवाई योजना की अवधि को कई बार बढ़ाया जा चुका है, और पिछला समय विस्तार 30 नवंबर तक ही वैध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?