लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना को 23 सितंबर तक मिल जाएगा पहला राफेल लड़ाकू विमान, कायम होगी हवा में बादशाहत!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 24, 2019 08:12 IST

फ्रांस सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते तक भारतीय वायुसेना को पहला राफेल फाइटर प्लेन सौंप देगी। सभी 36 राफेल विमानों की डिलीवरी सितंबर 2022 तक हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना को  सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते तक पहला राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएगा। भारत ने 23 सितंबर 2016 को 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया था।

भारतीय वायुसेना को  सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते तक पहला राफेल लड़ाकू विमान मिल जाएगा। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने फ्रांस की सरकार से कहा है कि 36 राफेल विमानों में से पहले विमान की डिलीवरी सितंबर के तीसरे हफ्ते में कर देनी चाहिए। गौरतलब है कि भारत ने 23 सितंबर 2016 को 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल विमान खरीदने का सौदा किया था। सभी विमानों की डिलीवरी सितंबर 2022 तक हो जानी है।

राफेल विमान को सौंपने की औपचारिकताएं सितंबर में पूरी कर ली जाएंगी लेकिन चार राफेल विमानों का पहला जत्था अगले साल अप्रैल-मई में अपने होम बेस से उड़ान भर सकेगा। 2022 तक सभी विमानों की डिलीवरी हो जाएगी। भारतीय वायुसेना को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

इससे पहले फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर ज़ीगलर ने भी कहा था कि भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान दो महीनों के अंदर सौंप दिया जाएगा और यह बिल्कुल समय पर मिलेगा। ज़ीगलर ने बताया कि भारतीय वायुसेना को सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान अगले दो साल में सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वायु सेना को पहला राफेल लड़ाकू विमान अब से ठीक दो महीने में सौंप दिया जाएगा, मुझे लगता है यह सितंबर में होगा, बिल्कुल समय पर। वहीं, 36 विमान अगले दो साल में आएंगे।’’

ज़ीगलर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि भारत के साथ हमारी 50 साल की यह साझेदारी अगले 50 साल की साझेदारी में विकसित होगी।’’ उन्होंने लड़ाकू विमान (राफेल) के बारे में कहा कि यह एक शानदार विमान है। ‘‘इसे भारत ने चुना, जिससे हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह भारतीय वायुसेना की क्षमता को बहुत ज्यादा बढ़ाएगा।’’

पिछले 22 सालों में राफेल पहला आयातित फाइटर जेट होगा। इससे पहले रूस से सुखोई-30 विमान खरीदे गए थे। यह 1997 से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल है। भारतीय वायुसेना के पायलट्स और टेक्नीशियन्स पेरिस में राफेल विमान की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन्हीं की जिम्मेदारी है कि राफेल विमानों को भारत पहुंचाया जाए। 

टॅग्स :राफेल सौदाफ़्रांसइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया