लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन अब भी जारी

By निखिल वर्मा | Updated: April 22, 2020 10:09 IST

दक्षिण कश्मीर का शोपियां जिला आतंकवाद प्रभावित इलाका है. इस महीने सुरक्षा बलों ने शोपियां में अब तक 8 आतंकियों को मार गिराया है.

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के मेलहोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलायाकोरोना वायरस के खतरे के बीच जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को सीमा पर गोलीबारी और आतंकी गतिविधियों से भी जूझना पड़ रहा है

 जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार (22 अप्रैल) को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के मेल्होरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। 

17 अप्रैल को भी शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। ये दोनों कथित तौर पर स्थानीय बताये जा रहे हैं। बाद में, उन्हें उत्तर कश्मीर में ‘‘अज्ञात आतंकवादी’’ के रूप में दफना दिया गया।  मुठभेड़ में जो आतंकवादी मारे गए, उनकी पहचान की जानी बाकी है। वे किस आतंकी संगठन से संबद्ध थे इसका भी पता लगाया जा रहा है। हालांकि, शवों को किसी को सौंपा नहीं गया क्योंकि पुलिस ने कहा कि उनकी पहचान नहीं हो पाई है और इसलिए उन्हें उत्तर कश्मीर में एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण