लाइव न्यूज़ :

दाहा नदी में नाव पलटने से महिला समेत चार लोगों की मृत्यु, चार वर्षीय बच्ची लापता

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:54 IST

Open in App

बिहार के गोपालगंज जिले में सोमवार को दाहा नदी में एक नाव के पलट जाने से उस पर सवार एक महिला समेत चार लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक बच्ची लापता बताई जा रही है।जिला संपर्क पदाधिकारी ईतु चतुर्वेदी ने बताया कि सल्लहपुर पंचायत अंतर्गत कर्ता नाथ मंदिर के निकट दाहा नदी में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी जिस पर 15 से 20 लोग सवार थे। घटना में नाव पर सवार पुष्पा कुमारी (25), आकाश कुमार (14), पवन महतो (12) एवं गोलू कुमार (12) की डूबने से मृत्यु हो गई जबकि चार वर्षीय सृष्टि कुमारी अभी लापता है।उन्होंने बताया कि लापता बच्ची की खोज की जा रही है। जिला संपर्क पदाधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया जबकि अन्य तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठजैनाचार्य हंसरत्न सूरी महाराज का शताब्दी उपवास महोत्सव समारोह सम्पन्न

टीवी तड़काThe Kapil Sharma Show: फैन ने अक्षय कुमार से कहा- शाहरुख खान से फोन पर बात करा दीजिए; कपिल बोले- वे PCO में काम करते हैं

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण