लाइव न्यूज़ :

सीमा शुल्क विभाग के चार अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:22 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 13 जनवरी केरल के कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात एक अधीक्षक सहित सीमा शुल्क विभाग के चार अधिकारियों को विदेशी ब्रांड का सिगरेट तस्करी करने वाले सिंडिकेट का कथित रूप से मदद करने के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क (निषेध) आयुक्त सुमित कुमार ने सीबीआई, सीमा शुल्क और खुफिया राजस्व निदेशालय के संयुक्त अभियान के एक दिन बाद सभी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। एजेंसियों ने अपने संयुक्त अभियान में सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में विदेशी ब्रांड का सिगरेट जब्त किया जिसे खड़ी देश से तस्करी के जरिए भारत लाया गया था।

उन्होंने बताया कि आंतरिक जांच में पता चला था कि हवाईअड्डे पर तैनात सीमा शुल्क विभाग के एक अधीक्षक, दो इंस्पेक्टर और एक हेड हवलदार कथित रूप से सोना तस्करी के सिंडिकेट की मदद कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क कानून और सेवा नियमों के तहत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हवाईअड्डे पर तैनात सीमा शुल्क विभाग के इसी बैच के कुछ अन्य अधिकारियों पर भी आयुक्तालय की नजर है।

उन्होंने बताया कि ये अधिकारी हवाईअड्डे पर आठ जनवरी से तैनात किए गए कर्मियों के बैच के हैं।

केन्द्रीय एजेंसियों के संयुक्त अभियान में सिगरेट तस्करों के सिंडिकेट के साथ इनके कथित रूप से संबंध होने की बात सामने आने के बाद आयुक्तालय द्वारा नियुक्त सीमा शुल्क विभाग की विशेष टीम ने आंतरिक जांच के लिए अधिकारियों के आवास की तलाशी ली।

सूत्रों ने बताया कि हवाईअड्डे से सिगरेट, सोना और नोटों की तस्करी करने के आरोप में दो दर्जन से ज्यादा यात्रियों को भी हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सिगरेट के अलावा सोना और नोट भी जब्त किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, तस्करी करके लाया जा रहा सिगरेट स्कैनिंग में आसानी से दिख सकता है, लेकिन ऐसी जांच और उसकी जब्ती को प्रभावी तरीके से अंजाम नहीं दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि बहुत कम मात्रा में हो रही जब्ती के कारण संदेह उत्पन्न हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"