लाइव न्यूज़ :

केरल में दो वाहनों के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:10 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), 29 मई अलप्पुझा जिले में शनिवार तड़के हरीपद के निकट करीलाकुलंगरा में दो वाहनों के बीच टक्कर में एक महिला और उसके बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह तीन बजे के करीब हुई।

उन्होंने बताया कि घटना में 25 वर्षीय महिला, पांच वर्ष का उसका बेटा, महिला के एक रिश्तेदार तथा कार चालक की मौत हो गयी। महिला का रिश्तेदार केरल असामाजिक गतिविधि रोकथाम कानून (केएपीए) मामले में आरोपी था।

घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जिले में कायमकुलम के निवासी हैं। घायलों में एक व्यक्ति केएपीए के तहत एक मामले में आरोपी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। लॉरी में सवार दो लोग भी घायल हो गए।

घायल सभी लोगों को अलप्पुझा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?