लाइव न्यूज़ :

बिहार: पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चियों की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2020 05:17 IST

मरने वाली बच्चियों में निभा कुमारी (12), प्रीति कुमारी (8), मौसम कुमारी (12) और कल्याणी कुमारी (8) हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालपुर लालचंद गांव के वार्ड संख्या पांच में इनमें से एक बच्ची फूल तोड़ने गयी थी। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह पानी भरे खड्ड में गिर गयी तथा डूबने लगी जिसे बचाने की कोशिश में अन्य तीन बच्चियां भी डूब गयीं।

मधेपुरा: बिहार में मधेपुरा ज़िले के बिहारीगंज थाना अंतर्गत लालपुर लालचंद गांव में शनिवार को पानी से भरे एक खड्ड में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। उदाकिशुनगंज अनुमंडल अधिकारी रजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि मरने वाली बच्चियों में निभा कुमारी (12), प्रीति कुमारी (8), मौसम कुमारी (12) और कल्याणी कुमारी (8) हैं।

उन्होंने बताया कि लालपुर लालचंद गांव के वार्ड संख्या पांच में इनमें से एक बच्ची फूल तोड़ने गयी थी और इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वह पानी भरे खड्ड में गिर गयी तथा डूबने लगी जिसे बचाने की कोशिश में अन्य तीन बच्चियां भी डूब गयीं।

सिन्हा ने बताया कि चारों के शवों को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चियों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। भाषा सं. अनवर मानसी मानसी

टॅग्स :मधेपुराबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

भारतउथली नदियों में कैसे समाएं सावन-भादों!, कई दशकों के रिकॉर्ड टूटा

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ