लाइव न्यूज़ :

बरेली में युवक-युवती की पिटाई के मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:03 IST

Open in App

बरेली (उप्र), दो अप्रैल बरेली जिले के ग्रामीण इलाके रिठौरा कस्बे में एक दुकान अंदर बैठे युवक और युवती के साथ कथित मारपीट और युवती के कपड़े फाड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद युवती के भाई की तरफ से चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ थाना हाफिजगंज में मामला दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार को एक दुकान में बैठे युवक-युवती को भीड़ ने पीट कर चोटिल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को जानकारी हुई और इस मामले में युवती के भाई की तरफ से चार लोगों के खिलाफ मारपीट और कपड़े फाड़ने को लेकर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराये जाने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को मनोज, पंकज, तनु और अजय निवासी रिठौरा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के अनुसार हाफिज गंज थानाक्षेत्र का रहने वाला एक युवक कस्बे की ही रहने वाली एक युवती के साथ दुकान के अंदर बैठा हुआ था। पुलिस के अनुसार दुकान का आधा शटर बंद होने पर लोगों को अश्लील हरकत किये जाने का शक हुआ, जिसके बाद धीरे-धीरे भीड़ इकट्ठी हो गई और कुछ देर बाद भीड़ दुकान के अंदर घुस गई और युवती को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार वह किसी तरह जान बचाकर दुकान के बाहर निकली तो भीड़ ने दुकान को घेर कर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया