लाइव न्यूज़ :

शादियों में महिलाओं के हैंडबैग चोरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार, नाबालिग पकड़ा गया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 13:03 IST

Open in App

ठाणे, 11 दिसंबर महाराष्ट्र में मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पॉश इलाकों में विवाह समारोहों के दौरान महिलाओं के हैंडबैग चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का शनिवार को दावा किया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 300 ग्राम सोने के गहने, छह कीमती मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई एक कार बरामद की है, जिनकी कुल कीमत 21.04 लाख रुपये है। अधिकारी के अनुसार, हैंडबैग चोरी करने के लिए इस गिरोह द्वारा इस्तेमाल किये गये एक आठ साल के बच्चे को भी पकड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्य मीरा रोड इलाके में शादी समारोहों में घटना को अंजाम दिया करते थे।

मीरा रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजय हजारे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से तीन मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के निवासी हैं, जबकि एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को इस गिरोह से जुड़े एक मामले की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मामले को सुलझाने के लिए तकनीकी एवं खुफिया सूचनाओं पर काम किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर में मीरा रोड थाना क्षेत्र में इस तरह के पांच और मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने मैरिज हॉल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया और गिरोह के सदस्यों के तौर-तरीकों का अध्ययन किया। आरोपी हैंडबैग चोरी करने के काम को अंजाम देने के लिए एक किशोर का इस्तेमाल किया करते थे। लड़के के अलावा, कुछ अन्य सदस्य शादी हॉल में प्रवेश करते थे। वे संदेह से बचने के लिए अच्छे कपड़े पहनते थे।’’

हजारे ने कहा, ‘‘पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त कार की पहचान की। वाहन का पता लगाने के बाद, आरोपियों को छह से नौ दिसंबर के बीच गिरफ्तार किया गया था और उनसे लगभग 300 ग्राम सोने के गहने, छह महंगे मोबाइल और अपराध में इस्तेमाल की गई कार 21.04 लाख रुपये जब्त की गई थी।

उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों की पहचान बाबू लखपत सिसोदिया (21), आतिश अमद सिसोदिया (23), निखी रवि सिसोदिया (19) के रूप में हुई है। ये सभी मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कड़िया के रहने वाले हैं और करण महावीर सिंह (23) उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी है।

हजारे ने कहा कि इन सबकी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने काशीमीरा, ओशिवारा, सांताक्रूज, बांगुरनगर और इगतपुरी (नासिक) के पुलिस स्टेशनों में दर्ज आठ ऐसे ही अपराधों का पता लगाया है। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी एकत्र की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण