लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में चार गिरफ्तार, एक सिलेंडर बरामद

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:48 IST

Open in App

नोएडा, 19 मई । ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में थाना फेस-3 पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ऑक्सीजन गैस का एक सिलेंडर आदि बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग मोटी रकम लेकर कोविड-19 से संक्रमित लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति करते थे।

थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने बताया कि उप- निरीक्षक लोकेश कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग गढ़ी चौखंडी गांव के पास ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर हिमांशु शुक्ला, वसीम अलवी, शोएब तथा आदित्य को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक आक्सीजन गैस सिलेंडर बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि 12 हजार रुपए के सिलेंडर को ये लोग 40 से 45 हजार रुपये में बेच रहे थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों तथा उनके परिजनों से संपर्क करके ये लोग ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मोटी रकम लेकर उन्हें उपलब्ध करा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण