उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है: अस्पताल

By भाषा | Published: July 24, 2021 12:19 PM2021-07-24T12:19:51+5:302021-07-24T12:19:51+5:30

Former Uttar Pradesh Chief Minister Kalyan Singh's condition remains critical: Hospital | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है: अस्पताल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्‍याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है: अस्पताल

लखनऊ, 24 जुलाई संक्रमण की वजह से लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अब भी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी सेहत में कोई बदलाव नहीं आया है।

एसजीपीजीआई द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में बताया कि "राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी सेहत में कोई बदलाव नहीं आया है।"

बयान में कहा गया है कि वह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former Uttar Pradesh Chief Minister Kalyan Singh's condition remains critical: Hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे