Lok Sabha Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस का थामा हाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया स्वागत

By आकाश चौरसिया | Published: March 10, 2024 12:55 PM2024-03-10T12:55:17+5:302024-03-10T13:14:40+5:30

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य प्रभारी भी मौजूद रहें।

Former Union Minister Birendra Singh son Brijendra Singh joins Congress Mallikarjun Kharge welcomes him | Lok Sabha Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस का थामा हाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया स्वागत

फाइल फोटो

Highlightsपूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कीबृजेंद्र सिंह ने आज सुबह ही भाजपा से इस्तीफा दिया थाउन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट कर जानकारी दी थी

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के बड़े नेता भी मौजूद रहें। इस्तीफे की जानकारी खुद बृजेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के माध्यम से लिखते हुए बताई। 

सांसद बृजेंद्र सिंह ने ट्वीट में कहा कि वो पार्टी के साथ ही पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह का शुक्रिया अदा करते हैं। साथ ही ये भी कहा कि उन्हें हिसार के संसद के रूप में सेवा करने का अवसर दिया इसके लिए भी 'आभार'। 

खबरों के मुताबिक माना जा रहा था कि वो अपने पिता बीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह नहीं आएं। बताते चले कि चौधरी बीरेंद्र सिंह साल 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। फिर, पार्टी ने उन्हें महत्तव देते हुए राज्यसभा के रास्ते पहले तो संसद बनाया और फिर केंद्र में मंत्री भी बना दिया।  

चौधरी बीरेंद्र सिंह बेटे के लिए साल 2019 में भाजपा से टिकट पाने में सफल रहे थे। बृजेंद्र ने यहां से जीत भी हासिल की। दूसरी तरफ हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हुई जेजेपी से चौधरी बीरेंद्र सिंह खासा नाराज चल रहे थे। वो कहीं न कहीं ये भी कह रहे थे कि भाजपा को जेजेपी के साथ नहीं जाना चाहिए। लेकिन, भाजपा ने ऐसा कोई भी फैसला अब तक नहीं लिया। 

Web Title: Former Union Minister Birendra Singh son Brijendra Singh joins Congress Mallikarjun Kharge welcomes him

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे