लाइव न्यूज़ :

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने किया खुलासा, इस वजह से नहीं हैं ट्विटर पर मौजूद

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2018 05:04 IST

रघुराम राजन ने यह भी कहा कि सरकार अगर इंटरनेट का फायदा उठा रही है तो क्यों आज भी वह फाइलों के जरिए ही अपना काम करती है। 

Open in App

कोच्चि, 24 मार्च; आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर नहीं हैं। शायद यह बात आप में से बहुत कम लोग जानते हो। लेकिन ये सच है।  रघुराम राजन ने अब इस बात का खुलासा खुद ही किया है कि वह आखिर ट्विटर पर क्यों नहीं मौजूद हैं।  रघुराम राजन ने कहा कि वह ट्विटर पर इसलिए नहीं हैं क्योंकि वह 30 सेकेंड में कुछ शब्दों में ट्वीट का जवाब नहीं दे सकते हैं। 

केरल सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल डिजिटल समिट को संबोधित करने के लिए आरबीआई के पूर्व गवर्नर 23 मार्च को कोच्चि आए हुए थे। यहां उन्होंने बताया, मेरे पास समय नहीं है। मेरा सोचना है कि जब हम सोशल मीडिया जैसी चीजों में उलझ जाते हैं तो हमें अपनी निरंतरता रखनी चाहिए। मैं यह पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं, क्योंकि मेरे लिए 140 शब्दों में और 20-30 सेकंड के भीतर जल्दी सोचकर और तत्काल जवाब देने की क्षमता नहीं है। हालांकि रघुराम राजन ने यह बात मजाकिया ढंग से कही थी। यहां इन्होंने देश में फैली बेरोजगारी के ऊपर भी कहा। उन्होंने कहा, हमारे पास अभी सबसे बड़ा मुद्दा सोचने के लिए यह है कि हम भारत में अच्छी नौकरी कैसे बना सकते हैं? हमें लोगों को कृषि से उद्योग और सेवाओं में स्थानांतरित करने की क्षमता का प्रयास करना चाहिए। जहां आय बहुत अधिक है। हमें ऐसा करने के तरीकों का पता लगाना होगा। राजन ने यहां यह भी कहा, भारत में पश्चिमी देशों की तरह नौकरियां नहीं हैं, जिनके जाने का खतरा है। हमारे पास नौकरियां हैं ही नहीं जिसे गंवाया जाए। पहले तो हमें नौकरियां लानी होंगी। रघुराम राजन ने कहा कि भारत में राजनीति के कारण तकनीक अपनाने की प्रक्रिया बहुत धीमी हो गई है। उन्‍होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तकनीकी सुविधा होने के बावजूद सरकार अभी भी फाइलों के जरिए ही अपना काम करती है। 

टॅग्स :आरबीआईकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव