लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी के आरोप में पूर्व BJP विधायक को लोगों ने पीटा, कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: January 10, 2021 19:02 IST

वाराणसी में कभी बीजेपी के विधायक रहे माया शंकर पाठक पर एक छात्रा ने मोलेस्टेशन का आरोप लगाया। जिसके बाद छात्रा के घरवालों ने आकर पूर्व भाजपा विधायक की जमकर पिटाई कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमाया शंकर पाठक ने अपने ऑफिस में बुलाकर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। जसकी शिकायत छात्रा ने अपने घरवालों से कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्से से आग बबूले घर वालों ने पूर्व भाजपा विधायक की पिटाई कर दी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पूर्व बीजेपी विधायक और कॉलेज प्रबंधक माया शंकर पाठक पर एक छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों ने पूर्व बीजेपी विधायक को जमकर पीटा और कान पकड़कर माफी भी मंगवाई। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र का यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दो दिन पहले घटी इस घटना के पिटाई का वीडियो एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर अपलोड किया गया । बता दें कि माया शंकर पाठक कभी बीजेपी के विधायक हुआ करते थे। बताया जा रहा है कि माया शंकर पाठक ने अपने ऑफिस में बुलाकर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत की थी। जिसके बाद छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। यह बात सुनकर घरवाले गुस्से से आग बबूले हो गए। 

इसके बाद परिजन छात्रा के कॉलेज पहुंचे और माया शंकर पाठक की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक बार-बार अपनी गलती मान रहे थे। गलती स्वीकार करने के बाद भी छात्रा के घरवालों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह लगातार उसकी पिटाई करते रहे। इसके बाद पूर्व विधायक अपनी गलती के लिए कान पकड़कर माफी भी मांगते दिखाई दिए। इलाके में यह घटना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 

टॅग्स :वाराणसीभारतक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम