उधमपुर से पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया बीजेपी में शामिल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया स्वागत

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 29, 2022 04:32 PM2022-09-29T16:32:12+5:302022-09-29T17:00:43+5:30

जम्मू-कश्मीरः आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले जाने के बाद जम्मू के उधमपुर से बलवंत सिंह मनकोटिया भाजपा में शामिल हो गए।

Former MLA Balwant Singh Mankotia joins Bharatiya Janata Party in Delhi from Jammu's Udhampur | उधमपुर से पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया बीजेपी में शामिल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया स्वागत

उधमपुर से पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Highlights6 माह पहले पैंथर्स पार्टी छोड़कर आप में शामिल हुए थे।उधमपुर से पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। 2002 में उधमपुर से पहली बार पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था।

नई दिल्लीः जम्मू के उधमपुर से पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जम्मू एवं कश्मीर की पैथर्स पार्टी से दो बार विधायक रहे मनकोटिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। 6 माह पहले पैंथर्स पार्टी छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राजीव चंद्रशेखर, महासचिव व जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग तथा भाजपा की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में मनकोटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे मनकोटिया पैंथर्स पार्टी में अंतरकलह के चलते करीब डेढ़ वर्ष पहले अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में आम आदमी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

जम्मू में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा निष्कासित किए जाने के कुछ दिनों बाद पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के भाजपा में शामिल हुए। मनकोटिया की AAP सदस्यता हाल ही में पार्टी के चुनाव प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने समाप्त कर दी थी। उन पर "पार्टी को बदनाम करने और कार्यकर्ताओं को अन्य पार्टियों में शामिल होने के लिए प्रभावित करने" का आरोप लगाया था।

मनकोटिया पिछले कुछ समय से भाजपा के साथ बातचीत कर रहे थे, क्योंकि उनका आप के एक अन्य वरिष्ठ नेता हर्ष देव सिंह के साथ मतभेद था। मनकोटिया और हर्ष दोनों कुछ महीने पहले आप में शामिल होने के लिए पैंथर्स पार्टी छोड़ चुके थे। 

उधमपुर नगर परिषद के भीतर मनकोटिया के सहयोगियों ने भाजपा को समर्थन दिया है, जो नगर निकाय को नियंत्रित करती है। मनकोटिया ने 2002 में उधमपुर से पहली बार पैंथर्स पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीता था।

Web Title: Former MLA Balwant Singh Mankotia joins Bharatiya Janata Party in Delhi from Jammu's Udhampur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे