लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कांग्रेस को लगेगा झटका?, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होंगे पूर्व विधायक रविंद्र धंगेकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2025 14:40 IST

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पुणे सीट से चुनावी जंग में उतारा था, लेकिन भाजपा के मुरलीधर मोहोल से हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भी कसबा सीट से चुनाव लड़ा था।भाजपा के हेमंत रासने ने उन्हें पराजित किया।वर्ष 2023 के कसबा उपचुनाव में धंगेकर ने रासने को हराया था।

पुणेः महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस विधायक रविंद्र धंगेकर ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया और संकेत दिया कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वर्ष 2023 में महाराष्ट्र के पुणे जिले की कसबा विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीतने वाले धंगेकर सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें पुणे सीट से चुनावी जंग में उतारा था, लेकिन वह भाजपा के मुरलीधर मोहोल से हार गए थे।

इसके बाद वर्ष 2024 के राज्य विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कसबा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भाजपा के हेमंत रासने ने उन्हें पराजित किया। वर्ष 2023 के कसबा उपचुनाव में धंगेकर ने रासने को हराया था। धंगेकर ने यहां पत्रकारों से कहा कि वह सोमवार शाम उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे और उसके बाद शिवसेना में शामिल होने को लेकर अंतिम फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस छोड़ना दुखद है। चुनावों में सभी ने मेरे लिए मेहनत की, लेकिन मेरे समर्थकों और मतदाताओं की भावनाएं हैं कि मुझे ऐसा फैसला लेना चाहिए जिससे (कसबा) क्षेत्र में विकास कार्य हो सकें।" उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने शिंदे और शिवसेना के मंत्री उदय सामंत से मुलाकात की थी जिन्होंने उन्हें साथ काम करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा, "अपने समर्थकों और मतदाताओं से चर्चा के बाद यह तय किया गया कि हमें शिंदे के साथ काम करना चाहिए। मैं आज उनसे मिलूंगा और उसके बाद निर्णय लूंगा।" 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण