लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 18, 2018 20:29 IST

पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल कई दिनों से बीमार थे। प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में सीधी के सिंहावल से उनके बेटे कमलेश्वर पटेल चुनाव  मैदान में हैं। पटेल सीधी के सिंहावल विधानसभा क्षेत्र के सुपेला गांव के रहने वाले थे।

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार का रविवार को राजधानी के निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कुमार के पुत्र कमलेश्वर पटेल सिंहावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी है। मध्यप्रदेश पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता इंद्रजीत पटेल ने रविवार को भोपाल में अंतिम सांस ली। 

पूर्व मंत्री इंद्रजीत पटेल कई दिनों से बीमार थे। प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में सीधी के सिंहावल से उनके बेटे कमलेश्वर पटेल चुनाव  मैदान में हैं। पटेल सीधी के सिंहावल विधानसभा क्षेत्र के सुपेला गांव के रहने वाले थे। उन्होंने राजनीति की शुरुआत सरपंच के तौर पर की थी। पटेल दस सालों तक अपने गांव सुपेला के सरपंच रहे हैं। 

सक्रिय राजनीति की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह के साथ की थी। पटेल को जननेता के रूप में जाना जाता रहा है, वे सीधी विधानसभा विधानसभा क्षेत्र से लगातार 7 बार जीतकर विधायक बने। दिग्विजय सिंह की सरकार में पटेल कैबिनेट मंत्री, आवास एवं पर्यावरण राज्य शिक्षा मंत्री भी रहे।

पटेल 2003 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के केदारनाथ शुक्ला से हार गए थे।  वहीं 2008 में सिहांवल से भाजपा के ही प्रत्याशी विश्वामित्र पाठक से हारे और 2013 में हुए संसदीय चुनाव में भी भाजपा की रीति पाठक से हार गए। इंद्रजीत पटेल के 8 बेटे हैं, जिनमें से एक कांग्रेस विधायक और वर्तमान में सिंहावल से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने श्रद्धांजलि देते कहा कि पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत पटेल का दु:खद निधन एक ऐसी अपूरनीय क्षति है, जिसकी पूर्ति अकल्पनीय है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व पीछे परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे। 

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि इंद्रजीत कुमार पटेल के निधन के समाचार मेरे लिए स्तब्ध करने वाली खबर है। विंध्य क्षेत्र का एक बड़ा नेता और पिछड़े वर्ग की लड़ाई लड़ने वाला हिमायती हमने खो दिया है। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार पटेल के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट