लाइव न्यूज़ :

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से सीबीआई ने की 8 घंटे पूछताछ, करीब 40 सवाल पूछे, जानें क्या है मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 14, 2021 21:58 IST

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए बुधवार को सीबीआई के समक्ष पेश हुए।

Open in App
ठळक मुद्देदेशमुख सुबह करीब 10 बजे उपनगर सांताक्रूज में डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचे।सीबीआई ने सोमवार को एक नोटिस जारी किया था।देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पलांदे से भी पूछताछ की।

मुंबईः मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के आरोपों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से आज करीब साढ़े 8 घंटे पूछताछ की।

देशमुख बुधवार सुबह 10 बजे के आसपास कलिना के डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में उपस्थित हुए। शाम करीब 6 बजे देशमुख पूछताछ के बाद यहां से रवाना हुए। समझा जाता है कि उनसे करीब 40 सवाल पूछे गए. सीबीआई इस मामले में सोमवार को अपने निष्कर्षों के साथ प्राथमिक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देशमुख से यह पूछा गया कि क्या वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार करते हुए एपीआई सचिन वाझे को रिपोर्टिंग के लिए बुलाया जाता था? इस बारे में किसने निर्देश दिए थे? उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सीबीआई की टीम मामले की जांच कर रही है।

इसी सिलसिले में देशमुख को समन भेजा गया था, सीबीआई के नए विशेष महानिरीक्षक ज्ञानेंद्र वर्मा के निर्देश पर विक्रम कलाले और अन्य अधिकारियों ने देशमुख से पूछताछ की। बताया जाता है कि देशमुख से विभिन्न पहलुओं से जुड़े कई सवाल पूछे गए। जैसे किन-किन अधिकारियों को ब्रीफिंग के लिए बुलाया जाता था? उनका प्रोटोकॉल क्या था?

सचिन वाझे को क्या बार-बार बुलाया जाता था? परमबीर सिंह के लगाए गए आरोप, वाझे द्वारा एनआईए की अदालत में दिए गए बयान, अन्य पुलिस अधिकारियों और उनके निजी सचिवों से मिली जानकारी के आधार पर कई सवाल पूछे गए।

इन लोगों से हो चुकी है पूछताछ बंबई उच्च न्यायालय ने सीबीआई को 15 दिनों में प्राथमिक जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अब तक परमबीर सिंह, सचिन वाझे, मुंबई सीआईडी शाखा के प्रवर्तन निदेशालय विभाग के उपायुक्त राजू भुजबल, सहायक आयुक्त संजय पाटिल, वकील जयश्री पाटिल और होटल मालिक मुकेश शेट्टी से पूछताछ की जा चुकी है। रविवार को इस मामले में देशमुख के निजी सहायक कुंदन शिंदे और निजी सचिव संजीव पलांदे से भी पूछताछ की गई थी।

टॅग्स :अनिल देशमुखसीबीआईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवारमुंबई पुलिससचिन वाझे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos