नवी मुंबई में पूर्व पुलिसकर्मी ने बेटों पर दागी गोलियां, एक की मौत

By भाषा | Published: June 15, 2021 05:40 PM2021-06-15T17:40:28+5:302021-06-15T17:40:28+5:30

Former cop fired at sons in Navi Mumbai, one dead | नवी मुंबई में पूर्व पुलिसकर्मी ने बेटों पर दागी गोलियां, एक की मौत

नवी मुंबई में पूर्व पुलिसकर्मी ने बेटों पर दागी गोलियां, एक की मौत

ठाणे (महाराष्ट्र) , 14 जून नवी मुंबई में एक सेवानिवृत पुलिसकर्मी द्वारा सोमवार को अपने दो बेटों पर की गई गोलीबारी की घटना में घायल एक बेटे की स्थानीय अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई।

राबले थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को शाम करीब साढ़े छह बजे ऐरोली में सेवानिवृत पुलिसकर्मी भगवान पाटिल (70) ने कार बीमा प्रीमियम के भुगतान को लेकर कथित रूप से हुई बहस के दौरान अपने बेटों-- विजय (35) और सुजाय (30) पर तीन राउंड गोलियां दागी।

पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल ने कहा, ‘‘ तीन गोलियां लगने से घायल विजय की देर रात मौत हो गयी। दूसरा बेटा सुजाय अब खतरे के बाहर है। भगवान पाटिल को गिरफ्तार किया गया है और उसे हत्या का आरोपी बनाया गया है। उसका लाईसेंसशुदा हथियार जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Former cop fired at sons in Navi Mumbai, one dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे