लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल का होगा यहां पर नया आशियाना, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री से रहा संबंध, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2023 19:08 IST

लोकसभा की सदस्यता जाने से पहले राहुल गांधी 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास में रहते थे। संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्होंने यह बंगला खाली कर दिया था और इसके बाद से अपनी मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ में रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी जल्द ही निजामुद्दीन पूर्व के मकान संख्या बी-2 में रहने आ सकते हैं।राहुल गांधी 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ में रह रहे हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के निजामुद्दीन पूर्व स्थित उस आवास को अपना नया आशियाना बना सकते हैं जहां पहले पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहा करती थीं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी जल्द ही निजामुद्दीन पूर्व के मकान संख्या बी-2 में रहने आ सकते हैं।

दिवंगत शीला दीक्षित के इस निजी आवास में अब तक उनके पुत्र एवं पूर्व सांसद संदीप दीक्षित रह रहे थे। सूत्रों का कहना है कि संदीप दीक्षित इस मकान से कुछ दूरी पर ही स्थित एक अन्य मकान में रहेंगे। लोकसभा की सदस्यता जाने से पहले राहुल गांधी 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास में रहते थे। संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद उन्होंने यह बंगला खाली कर दिया था और इसके बाद से अपनी मां सोनिया गांधी के सरकारी आवास 10 जनपथ में रह रहे हैं।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर 2019 के मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद गांधी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

टॅग्स :राहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेसशीला दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम