लाइव न्यूज़ :

पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने छोड़ी जेजेपी, कहा, 'दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी से गठबंधन कर हरियाणा की जनता से किया विश्वासघात'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 26, 2019 12:50 IST

Tej Bahadur: पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने बीजेपी को समर्थन देने के जेजेपी के फैसले के बाद उसका साथ छोड़ने का ऐलान किया है

Open in App
ठळक मुद्देकरनाल से चुनाव लड़ने वाले तेज बहादुर ने छोड़ा जेजेपी का साथतेज बहादुर ने कहा, दुष्यंत चौटाला ने दिया हरियाणा की जनता को धोखा

हरियाणा विधानसभा चुनावों में मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर ने जेजेपी के बीजेपी के साथ गठबंधन के बाद पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। 

तेज बहादुर को बीएसएफ में जवानों को दिए जाने वाले खराब गुणवत्ता वाले खाने की शिकायत के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। वह सितंबर में जेजेपी से जुड़े थे और पार्टी ने उन्हें खट्टर के खिलाफ इन विधानसभा चुनावों में करनाल से उम्मीदवार बनाया था।  

तेज बहादुर ने लगाया जेजेपी पर जनता को धोखा देने का आरोप

2017 में बीएसएफ में खाने की खराब गुणवत्ता वाला वीडियो जारी करने  के बाद तेज बहादुर यादव को बर्खास्त कर दिया गया था। बीएसएफ के इस पूर्व जवान ने 2019 लोकसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया था और वह उन चुनावों में सपा, बसपा और आरएलडी के महागठबंधन उम्मीदवार के तौर पर चुने गए थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनक नामांकन रद्द हो गया था।

तेज बहादुर ने शुक्रवार को जेजेपी के बीजेपी के साथ गठबंधन के ऐलान के बाद एक वीडियो जारी करते हुए कहा, 'दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के लोगों द्वारा बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद उन्हें धोखा दिया है। चौटाला ने आगे बढ़कर उस बीजेपी का समर्थन किया है, जिसे लोगों द्वारा सत्ता से बाहर फेंक दिया गया था।'

तेज बहादुर ने साथ ही जेजेपी को बीजेपी की 'बी टीम' बताते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां एक ही हैं और लोगों को उनका समर्थन करना चाहिए। 

हरियाणा चुनावों में 10 सीटें जीतने वाली जेजेपी ने शुक्रवार को बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया था। मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में 40 सीटें जीतने वाली बीजेपी बहुमत के आंकड़े से चूक गई थी। मनोहर लाल खट्टर रविवार को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

टॅग्स :तेज बहादुर यादवदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो