लाइव न्यूज़ :

एम्स के पूर्व निदेशक गुलेरिया ने 30 से अधिक वर्षों की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2022 18:19 IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया की सेवानिवृत्ति अप्रैल 2024 में थी।

Open in App
ठळक मुद्दे1992 में चिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में शामिल हुए।साढ़े पांच साल का कार्यकाल 23 सितंबर को समाप्त हुआ था। 2011 में पल्मनरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप चिकित्सा विभाग का गठन किया।

नई दिल्लीः अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने 30 से अधिक वर्षों की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। संस्थान (एम्स) के निदेशक के रूप में उनका साढ़े पांच साल का कार्यकाल 23 सितंबर को समाप्त हुआ जिसके बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था।

उनके आवेदन को मंजूर कर लिया गया है। गुलेरिया की सेवानिवृत्ति अप्रैल 2024 में थी। कोविड-19 महामारी के चरम के दौरान गुलेरिया सरकार की ओर से प्रतिक्रिया का नेतृत्व करने वाले प्रमुख व्यक्ति थे और उन्होंने महामारी से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूकता के प्रसार में प्रमुख भूमिका निभाई। गुलेरिया एम्स में 1992 में चिकित्सा विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने 2011 में पल्मनरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप चिकित्सा विभाग का गठन किया। 28 मार्च, 2017 को पांच साल के कार्यकाल के लिए एम्स के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने विभाग का नेतृत्व किया। उनका कार्यकाल 24 मार्च को समाप्त होना था, लेकिन इसे तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके पूरा होने पर उन्हें तीन और माह के लिए सेवा विस्तार प्रदान किया गया। 

टॅग्स :एम्सदिल्लीRandeep Guleria
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब