लाइव न्यूज़ :

इराक के मोसुल में फंसे लापता 39 भारतीय मारे गए, पहाड़ खोदकर निकाला गया शव: सुषमा स्वराज

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2018 11:47 IST

सुषमा स्वराज ने बताया कि सभी 39 भारतीयों को  ISIS ने मारा है। सभी को मारने के बाद शवों को बगदाद भेज दिया गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च; विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में इस बात की जानकारी दी कि इराक के मोसुल में चार साल ( 2014) से लापात 39 भारतीयों की मौत हो गई है। सुषमा ने बताया कि 38 भारतीयों का डीएनए मैच हो गया है, जबकि 39वें शख्स का डीएनए 70 प्रतिशत तक ही मैच हुआ है। 

सुषमा स्वराज ने बताया कि सभी 39 भारतीयों को  ISIS ने मारा है। सभी को मारने के बाद शवों को बगदाद भेज दिया गया था। सुषमा ने बताया कि 39वें शख्स की जांच चल रही है। हमने सभी शवों को पहाड़ की खुदवाई कराके निकलवाया है। उन्होंने आगे बताया कि जनरल वीके सिंह ने वहां पर खुद जाकर मामले की जांच की और सबूतों को खोजने में काफी मेहनत की है। इस मामले में सबसे पहले संदीप नाम के शख्स का डीएनए मैच किया गया था।

यह भी पढ़ें- संसद बज़ट सत्र LIVE: 'इंसाफ चाहिए' के नारों के बीच 12 बजे तक के लिए लोकसभा हुई स्थगित

सुषमा ने बताया कि मारे गए लोगों में 31 लोग पंजाब के हैं। बाकी 4 लोग हिमाचल प्रदेश के हैं। वहीं, बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल हैं। इनके पार्थिक शरीर को लाने के लिए इराक विमान भेजा जाएगा। सुषमा ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है साथ ही और उनके परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप