लाइव न्यूज़ :

इरिट्रिया के विदेश मंत्री बुधवार को आ रहे हैं भारत की यात्रा पर

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल इरिट्रिया के विदेश मंत्री उस्मान सालेह मोहम्मद 7 से 12 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं जिसमें दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इरिट्रिया के विदेश मंत्री बुधवार को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। आठ अप्रैल को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी औपचारिक बैठक होगी।

इरिट्रियाई मंत्री 12 अप्रैल को भारत से लौटेंगे।

मंत्रालय के अनुसार, भारत और इरिट्रिया के संबंध पुराने हैं। भारत ने इरिट्रिया की आजादी के बाद 1993 में उसे औपचारिक मान्यता प्रदान की थी।

पिछले वर्षों में भारत ने इरिट्रिया को अनेक क्षेत्रों में क्षमता निर्माण में सहायता की पेशकश की है। इनमें विधायी मसौदा तैयार करना तथा कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी छात्रवृत्ति एवं खाद्य सहायता शामिल है।

इरिट्रिया में भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या करीब 1,200 है जिनमें अधिकतर स्कूली शिक्षक एवं कारोबारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण