लाइव न्यूज़ :

भारतीय नौसेना में पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो अधिकारी, जानें सबकुछ

By स्वाति सिंह | Updated: September 22, 2020 15:11 IST

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने संसद में कहा था कि वायुसेना में रणनीतिक आवश्यकताओं को देखते हुए महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल और तैनात किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना ने पहली बार हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में दो महिलाओं को तैनात करने का फैसला किया है। नौसेना में महिलाओं की एंट्री को विंग एयरक्राफ्ट तक ही सीमित रखा गया था।

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने पहली बार हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में दो महिलाओं को तैनात करने का फैसला किया है। सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को 'ऑब्जवर्स' (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के रूप में तैनाती दी गई है। फ्रंटलाइन वॉरशिप्स में महिलाओं की यह पहली तैनाती होगी। 

इससे पहले नौसेना में महिलाओं की एंट्री को विंग एयरक्राफ्ट तक ही सीमित रखा गया था। डिफेंस स्टेटमेंट में बताया गया कि दोनों महिलाएं नौसेना के 17 अधिकारियों के एक समूह का हिस्सा हैं, जिनमें चार महिला अधिकारी और भारतीय तटरक्षक के तीन अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें आज आईएनएस गरुड़ में आयोजित एक समारोह में 'ऑब्जर्वर्स' के रूप में तैनाती को लेकर 'विंग्स' से सम्मानित किया गया।

ग्रुप में नियमित बैच के 13 अधिकारी और शॉर्ट सर्विस कमीशन बैच की चार महिला अधिकारी शामिल थीं। समारोह की अध्यक्षता चीफ स्टाफ ऑफिसर (ट्रेनिंग) रियर एडमिरल एंटनी जॉर्ज ने की, जिन्होंने अधिकारियों को पुरस्कार और प्रतिष्ठित 'विंग्स' भेंट किए।

वतर्मान में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली 10 महिला पायलट और 18 महिला नेविगेटर हैं। वायुसेना में इस समय महिला अधिकारियों की कुल संख्या 1,875 है। गत सप्ताह, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने संसद में कहा था कि वायुसेना में रणनीतिक आवश्यकताओं को देखते हुए महिला लड़ाकू पायलटों को शामिल और तैनात किया गया है। पिछले साल 10 सितंबर को वायुसेना की ‘गोल्डन ऐरो’ स्क्वाड्रन का पुनर्गठन किया गया था।

टॅग्स :भारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारतविजय की लहरों पर सवार भारतीय नौसेना

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन