लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में छाया रहा कोहरा, न्यूनतम तापमान में इजाफा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी राष्ट्रीय राजधानी के हिस्सों में बृहस्पतिवार को ‘मध्यम’ स्तर का कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता घट कर 300 मीटर हो गई। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तकरीबन चार सप्ताह में सबसे ज्यादा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि ‘मध्यम’ स्तर का कोहरा छाए रहने की वजह से पालम में दृश्यता घट कर 300 मीटर हो गई, जबकि सफदरजंग में यह 500 मीटर दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जब दृश्यता 0-50 मीटर के बीच हो तो उसे ‘बेहद घना कोहरा’ कहा जाता है। वहीं अगर दृश्यता 51-200 मीटर है तो ‘घना’, 201 से 500 मीटर के बीच है तो ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 के मीटर पर ‘हल्का’ कोहरा कहा जाता है। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाए रहने की वजह से पिछले कुछ दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए रहने से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त किरणों में से कुछ वापस धरती की ओर लौट जाती हैं, जिससे धरती गर्म होती है।

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बुधवार तक लगातार चार दिन बारिश हुई है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नौ जनवरी को शहर में ‘बहुत हल्की बारिश’ हो सकती है। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मैदानी इलाके में बर्फीले पहाड़ों से उत्तरपश्चिमी हवाओं के आने से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बृहस्पतिवार को बस बूंदा-बांदी की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में इस साल अब तक 56.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जो पिछले 21 साल में इस महीने का सबसे ज्यादा है।

दिल्ली में हर साल जनवरी में औसतन 21.7 मिमी बारिश होती है। पिछले साल जनवरी में 48.1 मिमी बारिश हुई थी जबकि जनवरी 2019 में 54.1 मिमी और जनवरी 1999 में 59.7 मिमी बारिश हुई थी।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 1995 में जनवरी महीने में यहां 69.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट