लाइव न्यूज़ :

राफेल पर अरुण जेटली की दो टूक, किसी भी सूरत में रद्द नहीं होगी डील- देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 23, 2018 12:53 IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि किसी भी सूरत पर ये डील रद्द नहीं की जाएगी।

Open in App

राफेल डील मामले को लेकर बीते कई दिनों से घमासान मचा हुआ है। ऐसे में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि किसी भी सूरत पर ये डील रद्द नहीं की जाएगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि  राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है इसीलिए किसी भी सूरत में इसको रद्द नहीं किया जाएगा।  मौजूदा राफेल विमान कांग्रेस की अगुआई वाली यूपीए सरकार के दौरान की गई बातचीत की तुलना में सस्ता है और कहा कि इन सभी तथ्यों और आंकड़ों को सीएजी के समक्ष रखा जाएगा।

 विमान उच्च दर पर खरीदे गए हैं या नहीं यह सीएजी की जांच का मामला है और इसके सारे आंकडे भी कैग  के सामने हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि मुझे बिल्कुल हैरानी नहीं होगी अगर ये सब सुनियोजित निकलता है। 30 अगस्त को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'पेरिस में कुछ धमाके होने वाले हैं' और उसके बाद वही हुआ जैसा कि उन्होंने कहा था।' उन्होंने कहा, '30 अगस्त को ट्वीट करते हैं कि फ्रांस के अंदर कुछ बॉम्ब चलने वाले हैं।

राहुल गांधी पर उठाए सवाल

राहुल गांधी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा है कि  वह 30 अगस्त को ट्वीट करते हैं कि फ्रांस के अंदर कुछ बम चलने वाले हैं, लेकिन कोई ये बताए कि ये उनको कैसे पता है, जेटली ने कहा कि इस तरह की जो जुगलबंदी है, मेरे पास कुछ सबूत नहीं है, लेकिन मन में प्रश्न खड़ा होता है।राहुल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संवाद कोई लाफ्टर चैलेंज नहीं कि आप किसी को भी गले लगालो, आंख मारो, लगातार गलत बयान देते रहोस लोकतंत्र में हर तरह के प्रहार किए जाते हैं लेकिन उनकी शब्दावली ऐसी होनी चाहिए कि उसमें  बुद्धी दिखे।

सर्जिकल स्ट्राइक पर  राहुल के उठाए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आपत्तिजनक टिप्पणी है क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक एक ऐसी चीज है, जिसपर देश को गर्व है। अगर आप सवाल कर रहे हैं इस तरह से तो आपकी देशभक्ति पर सवाल उठना लाज़मी है।'

टॅग्स :अरुण जेटलीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव