लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बाढ़, सीएम येदियुरप्पा ने कहा- हर तरह की सहायता मुहैया करायेगा केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: August 9, 2019 15:53 IST

बेलगावी जिला बारिश से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है जहां छह लोगों के मरने की सूचना है जबकि दमकल एवं आपात विभाग, राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना की बचाव टीमों ने वहां से 40,180 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में लगातार बारिश और बाढ़ की गंभीर समस्या के कारण उपजे हालात से निपटने के लिये हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। येदियुरप्पा ने बागलकोट जिले के मुधोल में पत्रकारों को बताया, ‘‘मैं केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हूं।’’ मुख्यमंत्री ने मुधोल में बाढ़ प्रभावित लोगों से बात की और बाद में क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उन्होंने कनार्टक में राहत एवं बचाव प्रयासों की संक्षिप्त जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र वित्तीय सहायता के दृष्टिकोण से लेकर... हर तरह की सहायता उपलब्ध करायेगा... उन्होंने अन्य तरीके से भी मदद का आश्वासन दिया है।’’

अब तक प्राप्त आंकड़े के अनुसार कर्नाटक में बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाकों से करीब 44,000 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में बारिश जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी है।

बेलगावी जिला बारिश से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है जहां छह लोगों के मरने की सूचना है जबकि दमकल एवं आपात विभाग, राज्य आपदा मोचन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना की बचाव टीमों ने वहां से 40,180 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। बाढ़ एवं बारिश से राज्य के उत्तरी, तटीय और मलनाड जिले के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

बेलगावी के अलावा अन्य प्रभावित जिलों में बागलकोट, विजयपुरा, रायचुर, यादगिरी, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, शिवमोगा, कोडागु और चिकमंगलूर शामिल हैं। मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या बाढ़ और बारिश की स्थिति से निपटने में वह खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं ? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से नहीं।’’ 

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह