लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ से बेकाबू होते हालात, 4.88 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 2 की मौत

By अंजली चौहान | Updated: June 24, 2023 15:29 IST

असम में बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। राहत शिविरों में अब तक लाखों लोगों ने शरण ली है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में बाढ़ के कारण 4.88 लाख लोग प्रभावित हुए हैंबाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गईब्रह्मपुत्र, मानस, पुथिमारी और पगलादिया जैसी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं

दिसपुर:असम में बाढ़ के कारण हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे है। बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हो गए हैं और जल-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, असम में बाढ़ की पहली लहर ने 19 जिलों में लगभग पांच लाख लोगों को प्रभावित किया है और अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतक की पहचान नलबाड़ी जिले के बोरभाग तहसील के सनेकुची गांव निवासी निखिलेश मल्ला बुजोरबरुआ के रूप में की गई है। गुरुवार को तामुलपुर जिले में एक और मौत की खबर आई।

बाढ़ के कारण राज्य में लोग बुरी तरह से प्रभावित है और अपने घरों को छोड़कर ऊचें स्थान की ओर जाने को मजबूर है। इस बीच, राज्य सरकार के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोनों के परिवार के सदस्यों को अनुग्रह योजना के तहत मुआवजे की राशि मिलेगी।

गौरतलब है कि एएसडीएमए ने शुक्रवार को नवीनतम रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार, वर्तमान में 19 जिलों के 1,538 गांवों और दो शहरी क्षेत्रों में 488,525 लोग बाढ़ प्रभावित हैं।

एएसडीएमए के अनुसार, बाढ़ प्रभावित जिलों में बजाली, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, उदलगुरी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बजाली शुक्रवार को सबसे प्रभावित जिला रहा, जहां बाढ़ के कारण 267,253 लोग प्रभावित हुए है। वहीं, बारपेटा 73,233 लोगों के बाढ़ से पीड़ित होने के साथ दूसरे स्थान पर है।

35,142 बाढ़ प्रभावित लोगों ने 14 जिलों में सरकारी अधिकारियों द्वारा बनाए गए 225 राहत शिविरों में शरण ली है। सबसे ज्यादा कैंप बजाली में खोले गए हैं जहां 73 कैंपों में 15,841 लोगों ने शरण ली है। 

बेकाबू होते हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने अधिकारियों ने कहा है कि वे कैदियों को भोजन, दवा और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध करा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें सभी बाढ़ संभावित जिलों में सतर्क हैं।

मालूम हो कि बाढ़ के कारण किसानों की सारी मेहनत बर्बाद हो गई है। जो फसले खेतों में लगी थी वह नष्ट हो गई वहीं, किसानों के मुताबिक, इस समय 10,782 हेक्टेयर फसल भूमि बाढ़ के पानी में डूबी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में कृषि उत्पाद नष्ट हो जाएंगे।

इस साल असम में बाढ़ की पहली लहर से इंसानों के अलावा 427,474 जानवर प्रभावित हुए हैं और एएसडीएमए के अनुसार, अब तक 200 से अधिक घरेलू और जंगली जानवर बाढ़ में बह गए हैं।

राज्य में विभिन्न जिलों से पुलों, स्कूलों और घरों जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के कटाव और क्षति की सूचना मिली है। बाढ़ के पानी से तीन जिलों के 14 तटबंधों को नुकसान पहुंचा है. 14 जिलों के 213 क्षेत्रों में अन्य बुनियादी ढांचे के नुकसान की सूचना मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जबकि उन्होंने रविवार तक 'येलो अलर्ट' जारी किया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है।

ब्रह्मपुत्र, मानस, पुथिमारी और पगलादिया जैसी प्रमुख नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जबकि बराक और कोपिली जैसी नदियाँ खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। दरांग और कोकराझार जिलों में शहरी बाढ़ की सूचना मिली है। 

टॅग्स :असमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव