दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात के बीच सिंघु, बदरपुर समेत 4 बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक, राहत शिविरों को स्कूलों में किया जा रहा शिफ्ट
By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2023 15:02 IST2023-07-13T14:54:06+5:302023-07-13T15:02:42+5:30
यमुना का जल स्तर बढ़ने से गुरुवार को कश्मीरी गेट समेत लालकिला में पानी घुस गया है। वहीं राजघाट की सड़कें भी डूब गई हैं। दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं।

तस्वीरः ANI
नई दिल्लीः यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई रिहायशी इलाकों स्थित घरों में पानी घुसने लगा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की कवायद तेज कर दी गई है।
इस बीच दिल्ली सरकार ने स्थिति को देखते हुए सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से आवश्यक वस्तुओं के ट्रकों को छोड़कर अन्य भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से आने वाली बसों का सफर सिंघु बॉर्डर पर समाप्त हो जाएगा।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says, "We had a DDMA meeting. Several important decisions were taken. Schools, colleges & universities will remain closed till Sunday. All Govt offices, except those providing essential services, will have Work from Home. Advisory is being issued… pic.twitter.com/C63voyyoUt
— ANI (@ANI) July 13, 2023
बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद दिल्ली में रविवार तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कह दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "हमने डीडीएमए की बैठक की। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय रविवार तक बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यालयों को छोड़कर सभी सरकारी, निजी कार्यालयों के लिए भी वर्क फॉर होम के लिए बोल दिया गया है। एडवाइजरी जारी की जा रही है।"
#WATCH | A Police van stuck in flood-water near Kashmere Gate area in Delhi. pic.twitter.com/fqtDCNFcTQ
— ANI (@ANI) July 13, 2023
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की राशनिंग करनी होगी क्योंकि 3 जल उपचार संयंत्र बंद हैं और लोगों को एक या दो दिन के लिए जल संकट का सामना करना पड़ेगा। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छोड़कर, दिल्ली में भारी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। राहत शिविरों में शौचालय और बाथरूम की समस्या थी। इसलिए, शिविरों को स्कूलों में स्थानांतरित किया जा रहा है।"
यमुना का जल स्तर बढ़ने से गुरुवार को कश्मीरी गेट समेत लालकिला में पानी घुस गया है। वहीं राजघाट की सड़कें भी डूब गई हैं। दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास-कार्यालय हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली सचिवालय में पानी भरने की सूचना मिली है।
उन्होंने बताया कि वे स्थिति को लेकर यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) के एक आदेशानुसार, जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण गीता कॉलोनी में शमशान घाट को बंद कर दिया गया है।