लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग के छात्र समेत पांच लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 14:43 IST

Open in App

नोएडा, छह मार्च उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे के अंदर इंजीनियरिंग के एक छात्र समेत पांच लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के महागुन मॉडर्न सोसाइटी में रहने वाला 17 साल के इंजीनियरिंग के छात्र संयम ने शनिवार सुबह अपार्टमेंट के 15 वीं मंजिल से कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली ।

परिजनों के हवाले से पुलिस ने बताया कि सांवला रंग होने के कारण वह मानसिक अवसाद में था ।

उन्होने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के चिपयाना बुजुर्ग गांव में रहने वाले शुभम मिश्रा (20) ने कल रात मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में थाना बिसरख क्षेत्र के ही रोजाजलालपुर गांव में रहने वाले विजेंद्र पांडे नामक युवक ने शुक्रवार की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 स्थित पैराडाइज होटल में 10 दिन से ठहरे अल्टोस वी वी (40) नामक व्यक्ति ने होटल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि केरल के रहने वाले अल्टोस यहां के एक अस्पताल में काम करते थे। मृतक मूल रूप से केरल के रहने वाले थे।

पुलिस ने बताया कि दादरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात को एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि पुलिस शव का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

एक अन्य घटनाक्रम में, उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में रहने वाले दीपक (22) नामक युवक की शनिवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो