लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में कार की टक्कर लगने से पांच राहगीर घायल

By भाषा | Updated: December 4, 2021 12:22 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), चार दिसंबर फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार की टक्कर लगने से पांच राहगीर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कल्यानपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की सुबह महमदपुर गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण पहरवापुर के पास बिंदकी-कानपुर राजमार्ग में सड़क किनारे खड़े होकर अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहन इंतजार कर रहे थे, तभी बिंदकी से कानपुर की ओर जा रही एक कार का टॉयर फट गया। अनियंत्रित हुई कार ने पांच राहगीरों को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में अजय वर्मा (30), सरविंद (21), बुधराज (20), रामभजन (52) व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसएचओ ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। उसका चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण