लद्दाख में कोविड-19 के पांच नए मामले
By भाषा | Published: October 17, 2021 01:19 PM2021-10-17T13:19:00+5:302021-10-17T13:19:00+5:30
लेह, 17 अक्टूबर लद्दाख में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,876 हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
लद्दाख में अब 46 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं अब तक संक्रमण की वजह से यहां 208 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 2,560 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से लेह में पांच व्यक्ति संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि यहां अब तक 20,621 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 46 मरीजों का उपचार चल रहा है। केंद्रशासित प्रदेश में शनिवार को संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।