लाइव न्यूज़ :

केरल में जीका वायरस के पांच और मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 15 जुलाई राजधानी शहर में जीका वायरस से प्रभावित समूह या क्षेत्र की पहचान करने की चिंताओं के बीच केरल में चार महिलाओं समेत पांच और लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और राज्य में अब तक कुल 28 लोग इस वायरस से संक्रमित मिले हैं।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि नये मामलों में से दो यहां अनायरा इलाके से सामने आए हैं जहां तीन किलोमीटर के दायरे में बीमारी से प्रभावित कई लोग मिले हैं। शेष मामले यहां ईस्ट फोर्ट, कुन्नुकुझी और पट्टोम से आए हैं। सभी नमूनों को अलप्पुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में जांच के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि चार नूमने यहां एक निजी अस्पताल से भेजे गए जबकि एक को स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी के तहत एकत्र किया था। साथ ही कहा कि 16 अन्य नमूनों की जांच में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

मंत्री ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर राज्य में संक्रमण के मामले 28 हो गए हैं।’’

इस बीच, वायरस के प्रसार के मद्देनजर स्वास्थ्य एवं स्थानीय स्वशासन विभागों की संयुक्त बैठक के बाद, जॉर्ज ने कहा कि राज्य में वर्तमान में जीका के आठ उपचाराधीन मामले हैं जिनमें से तीन गर्भवती महिलाएं हैं।

उन्होंने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “वायरस के प्रकोप का बस तिरुवनंतपुरम में पता चला है और अब तक किसी अन्य जिले में नहीं। हमने राज्य भर में जांच बढ़ाने का फैसला किया है।”

मंत्री ने यह भी कहा कि गर्भवती महिला को बुखार या शरीर पर किसी तरह के चकत्ते होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सू्क्ष्म योजना तैयार कर रोकथाम गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।

बैठक में यह भीब तय किया गया कि जीका के प्रसार को रोकने के लिए दोनों विभागों की गतिविधियों का समन्वय किया जाएगा। इसमें स्थानीय स्वशआसन विभाग मंत्री एम गोविंदन मास्टर भी शामिल हुए थे।

जॉर्ज और गोविंदन दोनों ने संबंधित अधिकारियों को न सिर्फ राजधानी जिले में बल्कि पूरे राज्य में निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा