लाइव न्यूज़ :

देश में पहली बार, तमिलनाडु में महिला बनी एंबुलेंस की ड्राइवर, एम वीरालक्ष्मी ने बनाया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: August 31, 2020 20:00 IST

एम वीरालक्ष्मी को ‘डायल 108 एंबुलेंस सेवा’ का ड्राइवर नियुक्त किया गया और देश में एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर महिला की ‘पहली’ नियुक्ति है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने राज्य में आपात सेवा को मजबूत बनाने की कवायद के तहत 118 एंबुलेंस को रवाना किया। जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं तथा 10 अत्याधुनिक वाहनों का इस्तेमाल कैंपों से संग्रहित खून को रक्त बैंक तक पहुंचाने में होगा। एक मनोरंजन चैनल समूह ने कोविड-19 से जुड़े कार्यों के लिए 18 एंबुलेंस दान दिया है।

चेन्नईः तमिलनाडु में एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर एक महिला की नियुक्ति की गयी। राज्य सरकार ने दावा किया है कि देश में पहली बार एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर महिला की नियुक्ति हुई है।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने राज्य में आपात सेवा को मजबूत बनाने की कवायद के तहत 118 एंबुलेंस को रवाना किया। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि एम वीरालक्ष्मी को ‘डायल 108 एंबुलेंस सेवा’ का ड्राइवर नियुक्त किया गया और देश में एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर महिला की ‘पहली’ नियुक्ति है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि 90 एंबुलेंस में जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं तथा 10 अत्याधुनिक वाहनों का इस्तेमाल कैंपों से संग्रहित खून को रक्त बैंक तक पहुंचाने में होगा। एक मनोरंजन चैनल समूह ने कोविड-19 से जुड़े कार्यों के लिए 18 एंबुलेंस दान दिया है।

पलानीस्वमी ने 24 मार्च को विधानसभा में घोषणा की थी कि एंबुलेंस आपात सेवा-108 को मजबूत किया जाएगा और 125 करोड़ रुपये की लागत से 500 नए एंबुलेंस खरीदे जाएंगे। इसके तहत पहले चरण में 20.65 करोड़ रुपये और 3.09 करोड़ रुपये की लागत से क्रमश: 90 एंबुलेंस और 10 रक्त संग्रह वाहन खरीदे गए हैं। 

टॅग्स :तमिलनाडुदिल्लीकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट