लाइव न्यूज़ :

Omicron: आंध्र प्रदेश में मिला ओमीक्रॉन का पहला केस, आयरलैंड से आया था संक्रमित

By रुस्तम राणा | Updated: December 12, 2021 13:56 IST

34 वर्षीय संक्रमित शख्स आयरलैंड से मुंबई आया था। हालांकि मुंबई में जब ओमीक्रॉन से संक्रमित शख्स का कोविड-19 RT-PCR टेस्ट किया तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआयरलैंड से मुंबई होते हुए विशाखापत्तनम लौटा था संक्रमितमुंबई में RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट आयी थी निगेटिव, दोबारा जांच में हुई पुष्टि

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। 34 वर्षीय संक्रमित शख्स आयरलैंड से मुंबई आया था। हालांकि मुंबई में जब ओमीक्रॉन से संक्रमित शख्स का कोविड-19 RT-PCR टेस्ट किया तो रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस वजह से बीते 27 नवंबर को उसे विशाखापत्तनम जाने की इजाजत दी गई थी। लेकिन विज़यनाग्राम में दोबारा कोरोना जाँच कराने पर उसका RT-PCR टेस्ट पॉजीटिव आया है। 

संक्रमित शख्स के सैंपल के जीनोम सीक्वंसिंग के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया था, जिसके बाद उसके ओमीक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि संक्रमित शख्स को किसी भी तरह के लक्षण नहीं थे लेकिन 11 दिसंबर दोबारा जाँच में उसके ओमीक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में यह पहला केस है। आंध्र प्रदेश सरकार के डायरेक्टर पब्लिक हेल्थ के मुताबिक विदेश आने वाले कुल 15 लोगों का कोविड-19 RT-PCR टेस्ट किया गया था।

जिसमें सभी 15 लोगों की जाँच रिपोर्ट में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। सभी के सैंपल को जीनोम सीक्विसिंग के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया था। जिसमें 10 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से एक व्यक्ति को कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यह कहा गया है कि संबंधित अफवाहों से बचें और इससे बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें। सरकार के द्वारा मास्क पहनने और रेगुलर हाथों को अच्छी तरह से धुलने की सलाह दी गई है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।   

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)आंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं