लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ पहला स्वचालित सुरंग एक्वेरियम

By भाषा | Updated: July 1, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई यात्रियों के सफर को यादगार बनाने और रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा करने के अनुभव को आनंददायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) ने केएसआर बेंगलुरु स्टेशन पर बृहस्पतिवार से रेलवे के पहले स्वचालित सुरंग एक्वेरियम की शुरुआत की।

आईआरएसडीसी ने एक बयान में कहा कि यह अपनी तरह का पहला ‘एक्वेटिक पार्क’ है जिसका निर्माण ‘एचएनआई एक्वेटिक किंगडम’ के सहयोग से किया गया है। यह अमेजन नदी की अवधारणा पर बनाया गया है और अत्यंत दर्शनीय है।

बयान में कहा गया, “यात्रियों के अनुभव को यादगार बनाने के साथ ही इस पहल से भारतीय रेल को राजस्व भी प्राप्त होगा। प्रति यात्री 25 रुपये शुल्क रखा गया है। इसे बृहस्पतिवार को जनता के लिए खोला गया।”

बयान में कहा गया, “यह भारतीय रेल को हवाई अड्डे समान बेहतर बनाने का हमारा प्रयास है। इसके साथ ही हमारी बेहतरीन सुविधा प्रबंधन पहल से यात्रियों को आनंददायक अनुभव देने की कोशिश है। यात्रियों का प्रतीक्षा करने का समय बोझिल होने के बजाय मनोरजंन से भरा हुआ होगा।”

यह 12 फुट लंबा एक्वेटिक किंगडम आगंतुकों के लिए शैक्षणिक महत्व का भी होगा। आईआरएसडीसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस के लोहिया ने कहा कि कोविड संबंधित नियमों के मद्देनजर, एक्वेरियम में एक बार में 25 आगंतुकों को आने की अनुमति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी