लाइव न्यूज़ :

मुंबई: जीएसटी भवन में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 13:21 IST

मझगांव इलाके में स्थित जीएसटी भवन में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के जीएसटी भवन में आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।वहीं, रीवा शहर के एक मोहल्ले के घर में अचानक आग लगने से वहां सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

मुंबई के मझगांव इलाके में स्थित जीएसटी भवन में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की हताहत की कोई खबर नहीं है। इससे पहले सोमवार (17 फरवरी) को मध्य प्रदेश के रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तरहटी मोहल्ले में एक घर में अचानक आग लगने से वहां सो रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।

सिटी कोतवाली थाना के उप निरीक्षक नीरज द्विवेदी ने बताया कि मृतकों की पहचान रहीश खटीक (45), उसकी पत्नी गुड़िया खटीक (40), उनकी बेटी सेजल (13) और बेटा साहिल (11) के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि घर में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे विस्फोट हुआ और आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे।

द्विवेदी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़ा गया। लेकिन तब तक चारों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी। द्विवेदी ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी अब तक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

टॅग्स :भीषण आगमुंबईअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?