लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में लगी आग, दो यात्रियों की मौत

By भाषा | Updated: March 23, 2019 05:55 IST

लोकोमोटिव इंजन से आग की लपटें उठती देख वे पश्चिम बंगाल में चतरहाट और निजबाड़ी खंड के बीच ट्रेन से कूद गए थे।

Open in App

गुवाहाटी/ जलपाईगुड़ी, 22 मार्चः चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में शुक्रवार को आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। लोकोमोटिव इंजन से आग की लपटें उठती देख वे पश्चिम बंगाल में चतरहाट और निजबाड़ी खंड के बीच ट्रेन से कूद गए थे। रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वहां से गुजर रही मालगाड़ी ट्रेन के गार्ड ने एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे वाले इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं और चालक को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग की खबर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उनमें से दो ट्रेन से कूद गए जिनकी घायल होने के कारण मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि ट्रेन में दूसरा इंजन लगाया गया जिसके बाद वह चतरहाट की ओर रवाना हुई।

सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि पिछले इंजन का तेल टैंक गिर गया और पटरी पर घसीटे जाने के बाद आग लग गई। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के बारसोई-न्यू जलपाईगुड़ी सेक्शन के अंतर्गत मुख्य लाइन घटना के कारण जाम हो गई थी। रेलवे अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

टॅग्स :रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी