दिल्ली में ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में लगी आग : महिला, दमकलकर्मी घायल

By भाषा | Published: January 15, 2021 01:41 PM2021-01-15T13:41:50+5:302021-01-15T13:41:50+5:30

Fire in e-commerce company's warehouse in Delhi: woman, firemen injured | दिल्ली में ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में लगी आग : महिला, दमकलकर्मी घायल

दिल्ली में ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में लगी आग : महिला, दमकलकर्मी घायल

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लगने से एक महिला घायल हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया।

उन्होंने बताया कि महिला समेत छह लोगों को आग से बचाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘रोहिणी के सेक्टर-छह इलाके में पांच मंजिला इमारत के भूतल पर अमेजन के गोदाम में आग लग गयी।’’

दमकलकर्मियों ने इमारत की छत से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार सुबह पांच बजकर 34 मिनट पर आग के बारे में सूचना मिली थी और घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग में महिला का हाथ झुलस गया और दमकलकर्मी सुनील का पांव झुलस गया। दोनों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गर्ग ने बताया कि बाकी पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fire in e-commerce company's warehouse in Delhi: woman, firemen injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे