लाइव न्यूज़ :

नागपुर शहर में कार के पुर्जों की दुकान में लगी आग, एक महिला की मौत

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:19 IST

Open in App

नागपुर, सात जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बृहस्पतिवार को कार के पुर्जों की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि छावनी क्षेत्र में एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित दुकान में सुबह के वक्त आग लग गई थी।

पुलिस के अनुसार दुकान में साफ-सफाई का काम कर रही महिलाओं में से एक ने स्विच ऑन कर दिया, जिससे शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाये जाने के बाद एक महिला का शव फर्श पर पाया गया। उसकी पहचान लता कतरपवार के रूप में की गई है।

नागपुर नगर निगम के एक अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल वाहनों को लगाया गया और आग पर एक घंटे मे काबू पा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले