लाइव न्यूज़ :

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के सेट पर लगी आग

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 29, 2018 20:51 IST

जीरो शाहरुख खान की एक महत्वकांक्षी फिल्म है। इसमें शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Open in App

शाहरुख खान की आने वाली फिल्‍म जीरो के सेट पर मुंबई में आग लग गई है। पीटीआई की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुंबई के फिल्म सिटी में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘‘जीरो’’ के सेट पर आग लगी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंबई के गोरेगांव क्षेत्र ‌स्थित फिल्म सिटी में आग लगी है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर चार दमकल दस्ता पहुंच गया है। वहां मामूली क्षति की भी खबरें हैं।

उल्लेखनीय है कि जीरो शाहरुख खान की एक महत्वकांक्षी फिल्म है। इसमें शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

इससे पहले दो नवंबर को शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया था। इसके बाद फिल्म के गाने भी एक-एक कर के रिलीज हो रहे हैं। शाहरुख को जीरो के ट्रेलर में एक महत्वकांक्षी बौने के करिदार में देखा जा रहा है। उनके किरदार का नाम है बऊआ, जो मेरठ का ठाकुर है। लेकिन उसे मुंबई की एक लड़की पसंद आ जाती है।

बऊआ लड़की से मिलने के लिए मुंबई आ ताजा है। हालांकि यहां आने के बाद उसे पता चलता है लड़की व्हीलचेयर पर है। वह ना तो चल सकती है और ना ही ठीक से बात कर सकती है। लेकिन फिर भी उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है। कहानी सबकुछ ठीक चल रही होती है, तभी फिल्म में एक दूसरी खूबसूरत लड़की की एंट्री होती है।

बऊआ का दिल उस पर फिसल जाता है। दूसरी लड़की के साथ भी बऊआ का रोमांस चलने लगता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद बऊआ और दूसरी लड़की के बीच दूरियां आ जाती है। दूसरी लड़की बऊआ को जीरो बोलकर जलील भी करती है।

इससे आहत बऊआ फिर एक बड़ा कदम उठाता है, जो चांद पर जाने पर संबंधित है। आगे की कहानी की के लिए आपको दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा।

ट्रेलर बेहद शानदार है। इसमें शाहरुख बऊआ नाम के किरदार में हैं, मेरठ में जो दुकान लगाता है, स्टेज पर इमोशन, प्यार और शानदार अभिनय को पेश करता है। लेकिन असली कहानी मुंबई में शुरू होती है। वहां वह मशहूर होता है, इतना की उससे मिलने के लिए सलमान खान भी आते हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 180 करोड़ से ज्यादा है। इसे हिंदी की महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। 

पूरा ट्रेलर यहां देखें-

ये फिल्म क्रिसमस वीक में 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि शाहरुख के पिता की भूमिका में तिग्मांशु धूलिया दिखेंगे। इसके अलावा बृजेंद्र काला और मो. जीशान अयूब भी दिखाई देंगे।

टॅग्स :ज़ीरो (फिल्म)शाहरुख़ खानअनुष्का शर्माकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos