लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले के एक होटल में लगी आग, 2 लोगों की हुई मौत-5 अन्य हुए घायल, बचाव कार्य जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 10:28 IST

मामले में बोलते हुए अधिकारियों ने बताया है कि आग पहले एक होटल में लगी थी जो बाद में पूरे इलाके को अपने चपेट में ले ली है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मी के रामबन जिले के एक होटल में आग लगने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है।

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार सुबह एक होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए हैं। ऐसे में इसकी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां रवाना हुईं थी और आग पर काबू पाने की कोशिश की थी। 

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों को स्थानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में जानकारी यह भी है कि हादसे में घायल तीन लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। इस पर बोलते हुए उपायुक्त रामबन ने ट्वीट भी किया है और जानकारी दी है कि इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी होगी और उन्होंने इसके आदेश भी दे दिए हैं। 

होटल में लगी आग ने पूरे इलाके को अपने चपेट में लिया

अधिकारियों ने बताया कि सनासर पर्यटन स्थल स्थित होटल मां शांति में आग लग गई और उसने तेजी से पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को भेजा गया और स्थानीय लोगों तथा पुलिस ने भी आग बुझाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के एम्स में भी लगी थी आग

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई थी। इस आग में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई थी। मामले में अधिकारियों ने कहा था कि आग का पता सबसे पहले ‘ओपीडी ब्लॉक’ की पहली मंजिल पर शाम करीब साढ़े छह बजे चला था, लेकिन दमकल विभाग ने इस पर आधे घंटे के अंदर काबू पा लिया था। 

इस पर बोलते हुए एम्स के निदेशक शक्ति गुप्ता ने कहा, ‘‘जम्मू के एम्स के ‘ओपीडी ब्लॉक’ की पहली मंजिल पर वेल्डिंग के काम के दौरान मामूली आग लग गई।’’ उन्होंने कहा था कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि यह आग इसी महीने के शुरुआत में लगी थी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब