लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली-भुननेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के जनरेटर कार ने पकड़ी आग, टला बड़ा हादसा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 11, 2019 17:12 IST

दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया। सुरक्षा उपाय के रूप में जनरेटर कार को अलग कर दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देउड़ीसा में नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के जनरेटर कार में आग लगने से हड़कंप।दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और जनरेटर कार को ट्रेन से अलग किया गया।

नई दिल्ली-भुननेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के जनरेटर कार में शनिवार (11 मई) को आग लगने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओडिशा खांटापाड़ा के करीब ट्रेन की इस बोगी में आग लगी। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया। सुरक्षा उपाय के रूप में जनरेटर कार को अलग कर दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जनरेटर कार में आग कैसे लगी, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। जनरेटर कार चूंकि ट्रेन के सबसे पिछले हिस्से में यात्री बोगियों के पीछे इसलिए बड़ा हादसा टाला जा सका।

बता दें कि पिछले महीने नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब करीब 20 लोग फूड प्वॉजनिंग की वजह से बीमार पड़ गए थे। तब ट्रेन को बोकारो स्टेशन पर रोककर बीमार लोगों को इलाज दिया गया था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते मार्च में छत्तीसगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के दो यात्री पश्चिम बंगाल के चतेरहाट और निजबारी सेक्शन के बीच उस वक्त चलती ट्रेन से कूद गए थे जब उन्होंने कथित तौर पर लोकोमोटिव इंजन से धुंआ निकलता देखा था। दोनों यात्रियों की मौत हो गई थी। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक वहां से गुजर रही दूसरी मालगाड़ी के गार्ड ने पिछले इंजन में से धुआं और चिंगारी उठती हुई देखी थीं।

टॅग्स :भारतीय रेलअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब