लाइव न्यूज़ :

मुंबईः 36 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 90 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 13, 2018 15:24 IST

आग अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर एक कमर्शियल इमारत में लगी है, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों अग्निशमन विभाग में सूचना दी।

Open in App

मुबंईः महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके बाद मौके पर दमकल की कई गाड़िया भेजी गई है, जिनके जरिए आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह आग कैसे लगी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।  

खबरों के अनुसार, आग अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर एक 36 मंजिला कमर्शियल इमारत के 33 तल पर लगी है, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों अग्निशमन विभाग में सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और आग बुझाई जा रही है।  समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इमारक से 90 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया है और आग बुझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।  मामलू हो कि पिछले साल मुंबई के कमला मिल्स में लगी आग से 14 लोगों की मौत हो गई थी। यह आग 29 दिसंबर को लगी थी। वहीं,  मुंबई फायर ब्रिगेड की प्राथमिक जांच में पता चला था कि मिस्ल परिसर में आग अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार के कारण लगी थी। रिपोर्ट से पता चला था कि आग के समय मोजो के रेस्तरां में हुक्का परोसा गया था। ऐसी संभावना जताई गई थी कि सेजरी (स्टोव) से हुक्का में कोयला भरने के दौरान कोयला छिटकर बगल के पर्दों तक जा पहुंचे। वहां से आग बढ़नी शुरू हुई जो सजावटी सामग्री के संपर्क में आने से और भड़क गई।

रिपोर्ट में बताया गया था कि आग पहले मोजो रेस्तरां में लगी और फिर देखते ही देखते बाद में उससे सटे 'वन एबॉव' पब तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया था कि रेस्तरां में शराब और हुक्का परोसना अवैध था, लेकिन हादसे वाले दिन यहां हुक्का परोसा जा रहा था। इस अग्निकांड में हितेश सांघवी और जिगर सांघवी आरोपी बनाए गए थे।

टॅग्स :भीषण आगमहाभारतमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे