लाइव न्यूज़ :

नोएडा के कूलर कारखाने में लगी भीषण आग, आठ कामगार झुलसे, ज्यादातर महिलाएं; एक की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2022 11:35 IST

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास श्री श्याम नामक कूलर का पैड व घास बनाने का कारखाना है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना सुबह 5 बजे की है जब कूलर कारखाने में आग लगीघटना के वक्त कारखाने में 24 कामगार मौजूद थे जिन्हें बाहर निकाला गया8 लोगों के झूलसने की खबर है जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं और एक की हालत गंभीर है

नोएडाः नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास कूलर के एक कारखाने में गुरुवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे आठ लोग झुलस गए। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास श्री श्याम नामक कूलर का पैड व घास बनाने का कारखाना है। इस कारखाने में सुबह पांच बजे भयंकर आग लग गई।

अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कारखाने के अंदर 24 से ज्यादा कामगार थे जिन्हें दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि आग के चलते आठ लोग झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :नॉएडाअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो