लाइव न्यूज़ :

मुंबईः RTO ऑफिस में लगी भीषण आग, दस्तावेज और कम्प्यूटर जलकर हुए खाक

By भाषा | Updated: August 5, 2018 17:26 IST

दमकल विभाग ने बयान जारी कर बताया कि इस आग से बिजली की वायरिंग, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज, फर्नीचर, कम्प्यूटर्स, प्रिंटर्स और अन्य सामान के अलावा 15 से 20 केबिन जल कर खाक हो गए ।

Open in App

मुंबई, 05 अगस्त:मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में रविवार को आग लग गई, जिससे इस हादसे में सैकड़ों दस्तावेज और अन्य वस्तुएं क्षत्तिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के तारदेओ इलाके में स्थित इस कार्यालय में रविवार सुबह आग लग गयी। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में तीन घंटे का समय लग गया ।

दमकल विभाग ने बयान जारी कर बताया कि इस आग से बिजली की वायरिंग, लाइसेंस और अन्य दस्तावेज, फर्नीचर, कम्प्यूटर्स, प्रिंटर्स और अन्य सामान के अलावा 15 से 20 केबिन जल कर खाक हो गए ।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है । हालांकि, लाइसेंस विभाग के विभिन्न दस्तावेज जल कर खाक हो गए ।’’ 

उन्होंने बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर मिली । इसके बाद आठ दमकल गाड़ी तथा दो जल टैंकर मौके पर भेजे गये । आग पर लगभग आठ बजकर दस मिनट पर काबू पाया गया ।

उन्होंने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है और आरटीओ के अधिकारी आग के कारण हुई क्षति का आकलन करने में जुट गए हैं।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भीषण आगमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह