लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार में आरटीआई कार्यकर्ता की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:12 IST

Open in App

(चौथे पैरा में सुधार के साथ)

देहरादून, सात दिसंबर हरिद्वार में एक पार्टी के दौरान गोली लगने से एक आरटीआई कार्यकर्ता की मौत के मामले में तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रानीपुर पुलिस थानाध्यक्ष योगेश देव ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरटीआई कार्यकर्ता के दो सहयोगियों तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतक की पत्नी ने घटना को हादसे की बजाय हत्या बताया है।

आरटीआई कार्यकर्ता पंकज लांबा हाल में एक लड़की के घर में आयोजित पार्टी में कथित तौर पर उसे अपनी लाइसेंसी पिस्तौल दिखा रहे थे और उसी दौरान उस लड़की से कथित रूप से गलती से ट्रिगर दब गया तथा लांबा की गर्दन में गोली लग गई थी।

कार्यकर्ता की पत्नी ने इसे हत्या बताते हुए लांबा के दो मित्रों, मानव और कासिम पर संदेह जताया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मानव, कासिम तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या सहित भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

लांबा ने उत्तराखंड में 300 करोड़ रुपये से अधिक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो