लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपत्नी विवाद: मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2022 22:16 IST

अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया। मामले में आईपीसी की धारा 153बी, 505(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दिल्ली भेजी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 153बी, 505(2) के तहत प्राथमिकी दर्जकांग्रेसी नेता ने नवनिर्वाचित महामहिम द्रौपदी मुर्मू को संबोधित किया था 'राष्ट्रपत्नी'

भोपाल: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में मध्य प्रदेश में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। गुरुवार को डिंडोरी के एसएसपी जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया। मामले में आईपीसी की धारा 153बी, 505(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दिल्ली भेजी जा रही है।

बता दें कि इस विवाद को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमलावर बनी हुई है। बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेसी नेता के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर हमला किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक राष्ट्रपति सभी पार्टी लाइनों से ऊपर होता है। यह बड़े पैमाने पर महिलाओं और आदिवासी समुदाय का अपमान है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी विचारों का समर्थन करती है। अधीर रंजन चौधरी को देश कभी माफ नहीं करेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपति के लिए कांग्रेस सांसद की अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। यह संविधान, महिला और आदिवासी समुदाय का अपमान है। एक तरह से यह देश का भी अपमान है। मैं सांसद और कांग्रेस की निंदा करता हूं। उन्हें नागरिकों से माफी मांगनी चाहिए। 

वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि ऐसी टिप्पणियां असंवैधानिक हैं और राष्ट्रपति की गरिमा को खराब करती हैं। ऐसी टिप्पणी के माध्यम से महिलाओं के साथ-साथ राष्ट्रपति का भी अपमान किया गया है। कांग्रेस को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मामले में हकांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपमानजनक शब्द बोलकर देश की राष्ट्रपति का जिस तरह से अपमान किया है, वो बहुत ही निंदनीय है। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला हैं जो राष्ट्रपति चुनकर आई। इसी प्रकार हिमाचल, उत्तराखंड, गोवा के अलावा अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री चौधरी के बयान की निंदा कर उनसे और कांग्रेस से माफी मांगने को कहा है।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीमध्य प्रदेशFIR
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी