लाइव न्यूज़ :

बिहार: दुकान में भगवा झंडा लगाने पर बजरंग दल के सदस्यों पर कार्रवाई, FIR में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का आरोप, जानें पूरा विवाद

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2020 11:42 IST

झारखंड के जमशेदपुर में भी एक फल के दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दुकानदार ने अपने दुकान पर 'हिंदू फल की दुकान' लिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देबजरंग दल के दो सदस्य और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बजरंग दल के सदस्यों पर FIR बिहारशरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन की शिकायत के बाद किया गया है।

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में बजरंग दल सदस्यों द्वारा जरूरी सामान की दुकानों के बाहर भगवा झंडा लगाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दो बजरंग दल के  सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले पर कार्रवाई बिहारशरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन के कहने पर हुई है। एफआईआर लहेरी थाना में दर्ज की गई है। बजरंग दल के सदस्यों पर आरोप है कि इन्होंने स्थानीय हिंदुओं से आग्रह किया था कि वे अपनी जरूरत की वस्तुएं जैसे फल, सब्जी, राशन इत्यादि हिंदुओं की दुकान से ही खरीदें।

FIR में लिखा गया है कि लहेरी थाना अंतर्गत भरावपर चौक के पास वाली सभी हिंदु धर्म के लोगों की दुकानों के बाहर बजरंग दल के सदस्यों ने भगवा झंडा लगाया है।

एफआईआर में राजीव रंजन ने कहा है,18 अप्रैल को भरावपर चौक का दौरा किया था, “जहां मैंने देखा कि स्थानीय बजरंग दल के सदस्य कुंदन कुमार, धीरज कुमार और पांच अन्य अज्ञात लोगों द्वारा हिंदुओं के स्वामित्व वाली दुकानों पर भगवा झंडे फहराए जा रहे हैं और हिंदुओं से केवल उन दुकानों से सामान खरीदने का आग्रह किया जा रहा है, जिन पर भगवा झंडे हैं या हिंदुओं के स्वामित्व हैं। 

एफआईआर में राजीव रंजन ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के इस काम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना बनी हुई है तथा सांप्रदायिक तनाव भी पैदा हो सकता है।  इन पर आईपीसी की धारा 147, 149, 188, 153 (A) और 295 (A) के तहत कार्रवाई की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब